page-content

Powertracagri.com एस्कॉर्ट्स पॉवरट्रैक ट्रैक्टर की आधिकारिक वेबसाइट है। हम भारतीय किसानों को सर्वोत्तम बजट ट्रैक्टर और विभिन्न कृषि समाधान प्रदान कर रहे हैं।

हमारे बारे में | पॉवरट्रैक ट्रैक्टर - Powertracagri.com

https://www.powertracagri.com/content/escortsdxp/powertrac/in/hi/about-us.html

पॉवरट्रैक ट्रैक्टर, भारत का नं। 1 ट्रैक्टर कंपनी आपकी सभी कृषि आवश्यकताओं के लिए कृषि उपकरणों के साथ-साथ कृषि ट्रैक्टरों की एक विस्तृत विविधता प्रदान करती है। यह एस्कॉर्ट्स पॉवरट्रैक ट्रैक्टर की आधिकारिक वेबसाइट है।

ट्रैक्टर | पॉवरट्रैक ट्रैक्टर | कृषि ट्रेक्टर | भारत में ट्रैक्टर - Powertracagri.com

https://www.powertracagri.com/content/escortsdxp/powertrac/in/hi.html

Current page list : हमारे बारे में | पॉवरट्रैक ट्रैक्टर - Powertracagri.com

Current page list : Powertracagri.com एस्कॉर्ट्स पॉवरट्रैक ट्रैक्टर की आधिकारिक वेबसाइट है। हम भारतीय किसानों को सर्वोत्तम बजट ट्रैक्टर और विभिन्न कृषि समाधान प्रदान कर रहे हैं।

Current page list : https://www.powertracagri.com/content/escortsdxp/powertrac/in/hi/about-us.html

पावरट्रैक के बारे में

हमें जानें

 

पावरट्रैक विशेष रूप से भारतीय किसानों की जरूरतों के अनुसार उनके लिए बनाए गए ट्रैक्टरों की एक श्रृंखला है, जो न सिर्फ नाम, काम और लुक में आकर्षक है, बल्कि दाम में भी किसानों का किफ़ायती साथी है। यह डीजल की हर एक बूंद से पावर बनाता है, यही वजह है कि यह देश का #1 किफ़ायती ट्रैक्टर है। पावरट्रैक की सीरिज में 25 HP से लेकर 60 HP के तक के दमदार इंजन मौजूद हैं। इतना ही नहीं, इसको और भी दमदार और किफ़ायती बनाने के लिए भारतीय इंजीनियरिंग को यूरोपीय डिजाइन, टेक्नोलॉजी, स्टाइल और कंफर्ट का बेजोड़ साथ दिया गया है, जो पावरट्रैक को भारत के सबसे अच्छे ट्रैक्टरों में से एक बनाता है। पावरट्रैक की सीरीज में डीजल सेवर, से लेकर RDX, ALT (एंटी लिफ्ट ट्रैक्टर), EURO, EURO NEXT और POWERHOUSE जैसे सीरीज हैं, जो किसानों के काम और उनकी जरूरत के अनुसार उन्हें ट्रैक्टर खरीदनें का विकल्प देता है।

 

 

 

tractor

एस्कॉर्ट्स अपने अनुसंधान और विकास पर निरंतर ध्यान देने के साथ वैश्विक स्तर पर स्वीकृत सर्वश्रेष्ठ विनिर्माण प्रथाओं का पालन करने के लिए जाना जाता रहा है। आज विश्वभर में 10 लाख से अधिक किसान व अन्य ग्राहक एस्कॉर्ट्स के दमदार व किफ़ायती ट्रैक्टर, उपकरण, मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी व सेवाओं का लाभ ले रहे हैं और हमारी तकनीक और सेवा से संतुष्ट व खुशहाल हैं।

tractor

 

हमारा उद्देश्य एंव लक्ष्य

शुरुआत से ही एस्कॉर्ट्स के उद्देश्य एंव लक्ष्य में भारत के साथ ही दुनिया के शीर्ष इंजीनियरिंग कंपनियों में शामिल होना है। हम अपने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हमेशा तत्पर्य रहते हैं और अपग्रेड होती टेक्नोलॉजी से समय और जरूरत के अनुसार अपने ट्रैक्टर्स को और भी ज़्यादा बेहतर बनाते रहते हैं। ताकि इंजीनियरिंग उद्योग में हम न सिर्फ पहली पसंद बने रहें, बल्कि निवेशकों को बेहतर लक्ष्य के साथ रिटर्न भी प्रदान हो।

 

tractor

 

हमारे रणनीतिक मूल्य

 
हमारे रणनीतिक मूल्य परिभाषित करते हैं कि हम किस तरह से परिकल्पित भविष्य को प्राप्त करेंगे। इन्हें हमारे सोचने के तरीके और काम करने के तरीकों में शामिल किया जाना चाहिए।
 
 

 

नवाचार

 
हम ग्राहकों की जरूरतों के समाधान देने के लिए, प्रौद्योगिकी और कल्पना की शक्ति का उपयोग करेंगे।
 
 

 

ग्राहक केंद्रितता

 
ग्राहक की जरूरतों और अनुभवों के प्रति तीव्र संवेदनशीलता, हम जो कुछ भी करते हैं उसका मार्गदर्शन करेगी।
 
 
 

 

दक्षता

 
हम अपने बाजारों में दिशा और स्थिति को दक्षता और गति के साथ बदलने की क्षमता के साथ काम करेंगे।
 
 

 

उत्कृष्टता

 
हम जो कुछ भी करते हैं, उसमें विश्व स्तर के मानकों को प्राप्त करने और उनसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे।
 
 
tractor

 

 

 

 

एस्कॉर्ट्स के बारे में

एस्कॉर्ट्स लिमिटेड, भारत की श्रेष्ठ इंजीनियरिंग कंपनियों में से एक है, जो देश में खेती और निर्माण उपकरण के लिए एक पसंदीदा भागीदार है। पिछले सात दशकों से, एस्कॉर्ट्स ने कृषि - मशीनरी, निर्माण कार्य और सामग्री हैंडलिंग उपकरण और रेलवे उपकरण के उच्च-विकास क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति के माध्यम से भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी लाने में मदद की है। एक आंतरिक अनुसंधान और विकास केंद्र द्वारा संचालित और वैश्विक प्रौद्योगिकी नेताओं के सहयोग से, एस्कॉर्ट्स भारत की विकास कहानी में योगदान देने और लोगों के जीवन में गुणवत्ता परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।